प्रयागराज, अगस्त 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार को सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक सवर्ण स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आरक्षण में सुधार, यूजीसी विनियम 2026 वापस लेने और एससी-एसटी अधिनियम में सुधार की मांग उठाई।राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी ने कहा कि जाति गरीब नहीं होती, व्यक्ति गरीब होता है। इसलिए आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण का लाभ कुछ संपन्न परिवारों तक सीमित हो गया है।ब्राह्मण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने जातिगत आरक्षण को समाज के हित में नहीं बताते हुए व्यवस्था में बदलाव की मांग की। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित धरना-प्रद...