धनबाद, अगस्त 30 -- रिजर्वेशन रिफॉर्म मूवमेंट को लेकर सामान्य वर्ग के लोगों की बैठक शनिवार को सिटी सेंटर के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में हुई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, रोजगार और भविष्य के अवसरों को लेकर चिंता जताते हुए आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई गई। साथ ही यूजीसी से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ देने का आधार केवल जाति नहीं, बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति होनी चाहिए। परिवार की आय, संपत्ति और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर जरूरतमंदों को लाभ देने की व्यवस्था हो, ताकि किसी भी जाति, धर्म या समुदाय के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समान अवसर मिल सके। यह भी पढ़ें- जाति आधारित आरक्षण खत्म करें, आर्थिक आधार पर दें अवसर बैठक में उठाई गई मांगें बैठक...