मिर्जापुर, सितम्बर 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। सामान्य वर्ग के हितों और समानता का अधिकारी की मांग को लेकर मंगलवार को सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभाकर वक्ताओं ने जाति के आधार की बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण, एससी/एसटी के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाने की आवाज बुलंद की। प्रदर्शन एवं सभा के बाद राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। साथ ही चेताया कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इससे पहले संगठन के कार्यकर्ता जनपद के विभिन्न स्थानों से कलक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से पूरा करने की मांग की। यह भी पढ़ें- यूजीसी में आरक्षण नीति की समीक्षा और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर सम्पूर्ण ...