रिषिकेष, अगस्त 27 -- ऋषिकेश ब्राह्मण महासभा ने गुरुवार को बैठक कर यूजीसी और जातिगत आरक्षण के विरोध में आवाज उठाई है। उन्होंने जाति के आधार पर आरक्षण को भेदभाव पूर्ण बताया। उन्होंने आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने की मांग की। मायाकुंड स्थित एक आश्रम में आयोजित बैठक में महासभा के अध्यक्ष जगमोहन मिश्रा ने कहा कि देशव्यापी जातिगत आरक्षण तथा यूजीसी नियमावली में संशोधन हेतु राष्ट्रीय राजधानी जंतर-मंतर में हो रहे प्रदर्शन के पक्ष में महासभा पूरा समर्थन देती है। यह भी पढ़ें- आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग, यूजीसी कानून वापस लेने की आवाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...