पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय के खाते से एक करोड़ से अधिक की रकम के संदिग्ध लेन देन का मामला आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को मामला सौंपा जा सकता है। जबकि आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई के भी संकेत जिला प्रशासन ने दिए हैं। हांलाकि अभी शासन से नामित जांच टीम का यहां आना शेष हैं। फरवरी माह में बैंक ऑफ बडौदा की तरफ से गोपनीय पत्र मिलने के बाद डीआईओएस कार्यालय के खाते से एक करोड़ से अधिक की रकम का संदिग्ध लेन देन निजी खातों में किए जाने के मामले का खुलासा हुआ था। दरअसल डीआईओएस कार्यालय में संबंद्ध रह कर बीसलपुर के इंटर कॉलेज में चपरासी इलहाम उर रहमान शम्सी ने करोड़ों रुपये की ट्रांजेक्शन करते हुए संदिग्ध लेन देन के आरोपों की जांच डीएम ने सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट से कराई थी। तब यह बात साफ हुई कि कई एनईएफटी के माध्यम से एक करोड़...