बस्ती, जून 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली और परसरामपुर पुलिस ने अमानत में खयानत की दो घटनाओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली में तहरीर देकर पिकौरा बक्स निवासी विवेक कसौधन ने बताया है कि वे एक फार्मेसी से आयुर्वेदिक तेल व अन्य उत्पाद खरीदते थे। आरोप है कि पुराने व्यापारिक संबंध होने के कारण 14 फरवरी 2024 को आयुर्वेदिक तेल के लिए आर्डर किया और एडवांस के तौर पर ढाई लाख रुपया ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कर दिया। पैसे का भुगतान होने के बाद भी आर्डर की आपूर्ति नहीं की गई। बार-बार इसके लिए संपर्क करने पर झूठा आश्वासन दिया गया। बाद में जब पैसा वापस करने की मांग की तो उन्हें अपशब्द कहते हुए धमकाया गया। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अचल संकटा प्रसाद सिंह निवासी उमरपुर थाना जाफराबाद जिला जौनपुर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में...