आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में समर कैंप से निखर रही बच्चों की प्रतिभा
हल्द्वानी, जून 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। लामाचौड़ स्थित आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में डांस, संगीत, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग, खेलकूद, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कंप्यूटर गतिविधियों और विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा अवकाश के समय को रचनात्मक और ज्ञानवर्धक बनाना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से समर कैंप का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.