सहारनपुर, मई 18 -- चिलकाना, संवाददाता। दिशा सोशल ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में यमुना खादर इंटर कॉलेज में विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके तहत आर्ट प्रतियोगिता में आयुषी ने प्रथम, पायल ने द्वितीय तथा कुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाषण प्रतियोगिता में वाणी प्रथम, उमामा द्वितीय एवं शिवम तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम समन्वयक पी राम ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को समाप्त करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लड़का और लड़की दोनों को समान शिक्षा एवं अवसर मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने दिशा संस्था के इतिहास और उसके सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं को दिया गया मेहंदी लगाने का प्रशिक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार शर्मा ने कहा कि संस्था महिलाओं के अधिक...