भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन परिवार द्वारा रविवार को तिलकामांझी स्थित केंद्र पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और श्री श्री रविशंकर के चित्र पर पुष्प और अबीर अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनुयायियों ने भजन, होली गीत और पुष्प वर्षा के साथ उत्सव मनाया। मीडिया प्रभारी स्मृति मिश्र ने गुरुदेव के संदेश को बताते हुए कहा कि जब हम दूसरों पर खुशियों की फुहारें छोड़ते है, तो वह कई गुना होकर हमारे पास लौटती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.