भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से तिलकामांझी स्थित सुबोध कुंज में संस्थापक श्री श्री रविशंकर की 70वीं जयंती एवं संस्था के 45वें स्थापना दिवस पर अनुयायियों ने सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईजी प्रांतोष कुमार दास थे। कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ सदस्य राजीवकांत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार लोगों को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सम्मानित किया गया। डॉ. मनोज मीता को सामाजिक कार्य, अनुष्का को खेल और शशिकांत को युवा नेतृत्व के क्षेत्र में योगदान के लिए अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- श्री श्री रविशंकर का जन्मदिन मनाया मौके पर प्रदीप कुमार दास, राजेश वर्मा, अमर पांडे, जितेंद्र कुमार, साकेत बिहारी, सोनी कुमारी, पू...