हजारीबाग, मई 23 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। आर्ट ऑफ गिविंग फाउंडेशन मंथ के अवसर पर भुइयां टोली, मटवारी में अंडर प्रिविलेज्ड बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत द्वारा निर्धारित वर्ष 2026 की थीम शेयर टू शाइन के अंतर्गत आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना था। जिला समन्वयक हिमांशु कुमार ने बच्चों को शिक्षा और आत्मविश्वास का महत्व बताया। समाजसेवी मोना बग्गा दिशा एवं रवि गुप्ता ने भी बच्चों को संघर्ष और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कई वॉलंटियर्स ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, बुक कवर ...