बिजनौर, अप्रैल 4 -- चांदपुर। द हेजलमून स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप हुई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें कार्नेलियन हाउस, सिट्रिन हाउस, एमेरल्ड हाउस तथा सफायर हाउस के छात्रों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। अमिता जुनेजा और सुमबुल ने विद्यार्थियों को आर्ट एंड क्राफ्ट की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। बच्चों को बोर्ड डेकोरेशन, स्ट्रिप्स कटिंग, बोर्ड कवरिंग, पेपर कटिंग, फ्लावर कटिंग तथा पेपर में आकर्षक कलर कॉम्बिनेशन गतिविधियां सिखाई गईं। विद्यालय की निदेशक शक्ति अनिरुद्ध मित्तल, प्रधानाचार्य गरिमा सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...