पाकुड़, फरवरी 3 -- महेशपुर, एक संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर-महेशपुर पाकुड़-01 में मंगलवार को बच्चों के बीच पढ़ाई-लिखाई के अलावे मनोरंजन एवं अतिरिक्त ज्ञान देने के उद्देश्य से न्यू दिल्ली डेमोस्ट्रेशन आर्ट एंड क्राफ्ट के तहत दिल्ली से आए कमल राय ने कक्षा 06, 07 व 08 के छात्र-छात्राओं को रंगीन कागज के माध्यम से कई प्रकार के हस्तकला साज-सज्जा की वस्तुएं बनाने की जानकारी दी। इस संबंध में न्यू दिल्ली से आए कमल राय ने बताया कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के अलावे खाली समय में मनोरंजन तथा अतिरिक्त ज्ञान की जानकारी देने के उद्देश्य से इस कला का डेमोस्ट्रेशन कर सिखाया गया। इसे सीख कर छात्र-छात्राएं अपने समाज में शिक्षा के साथ-साथ इस कला के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना सकने में कामयाब होंगे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.