गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन रविवार को हुआ। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में आर्ट्स संकाय ने विधि संकाय को सीधे सेटों में 21-15 और 21-13 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल विद्यार्थियों के चतुर्दिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। समारोह में विश्वविद्यालय की पुरुष बैडमिंटन टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- समसारा द वर्ल्ड एकेडमी में हैंडबॉल व बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन टीम ने ...