रांची, मई 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा बुधवार को जारी इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में रांची के विद्यार्थियों का मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला। जिलावार रैंकिंग में राजधानी रांची का प्रदर्शन कॉमर्स और साइंस में अब भी टॉप-10 में शामिल नहीं है। वहीं, आर्ट्स में रांची ने टॉप 10 में शामिल है। जिलावार पास प्रतिशत की सूची में आर्ट्स और कॉमर्स में रांची के विद्यार्थी पिछले साल से आगे बढ़े। वहीं, साइंस में रांची का स्थान दो पायदान खिसककर 16वें से 18वें स्थान पर चला गया। आर्ट्स में 2025 में 9वें स्थान पर रहनेवाले रांची के विद्यार्थी इस वर्ष 8वें स्थान पर रहे। वहीं, कॉमर्स में 12वें से एक स्थान का सुधार करते हुए इस साल 11वें स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- हजारीबाग के होनहारों ने गाड़ा सफलता का झंडाआर्ट्स में रांची...