भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बिहार कैबिनेट ने भागलपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यूनिवर्सिटी को मंजूरी दे दी है। जानकारों का मानना है ऐसा संस्थान भागलपुर ही नहीं आसपास के कई जिलों नया अवसर प्रदान करेगा। एआई अब महज कंप्यूटर साइंस का विषय नहीं बल्कि आमलोगों की जिंदगी से जुड़ा पहलू बन गया है। इससे हर सेक्टर में फायदा होगा और इसका इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे में एआई यूनिवर्सिटी मील का पत्थर साबित होगा। ट्रिपल आईटी के शिक्षक धीरज कुमार कहते हैं कि बच्चों के लिए यह रोचक और बदलते तकनीक के लिहाज से उसके विकास में यह अहम होगा। अभी आधे से अधिक लोग एआई को जानते भी नहीं हैं। जब विश्वविद्यालय बनेगा तो इस क्षेत्र में शोध की संभावना बढ़ेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आमलोगों के लिए भी यह फायदेमंद होगा। लोगों की सही तरीके से ट्रेनिंग होगी। ए...