आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस होंगे कोल्हान के स्मार्ट ग्रिड
जमशेदपुर, अगस्त 28 -- कोल्हान में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग को देखते हुए बिजली निगम ने तीन नए स्मार्ट ग्रिड बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रस्तावित इन ग्रिडों की क्षमता करीब दो-दो सौ मेगावाट होगी। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, नए ग्रिड तैयार होने से आने वाले वर्षों में बढ़ती बिजली जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। तीनों स्मार्ट ग्रिड आधुनिक तकनीक के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रणाली से लैस होंगे। इन्हें स्काडा प्रणाली से सीधे जोड़ा जाएगा। इससे ग्रिड के पैनल, यार्ड, इंसुलेटर, तार और अन्य उपकरणों में किसी तरह की तकनीकी खराबी आने पर उसकी जानकारी तत्काल मिल सकेगी। फॉल्ट की पहचान होने के बाद उसे कम समय में दुरुस्त करना भी आसान होगा। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.