वाराणसी, फरवरी 10 -- रामनगर (वाराणसी)। रामनगर 36वीं वाहिनी पीएसी का सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीएसी ने डॉ. राम कृष्ण स्वर्णकार ने निरीक्षण किया। वहीं, सैनिक सम्मेलन में एडीजी ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कंप्यूटर के क्षेत्र में जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिसिंग पूरी तरह तकनीक आधारित हो जाएगी। ऐसे में प्रत्येक जवान को आधुनिक तकनीकी रूप से दक्ष होना अनिवार्य है, जिससे साइबर क्राइम जैसे चुनौतियों का सामना कर सके। इसके पूर्व एडीजी ने दिवंगत जवान के परिवार को वेतन पैकेज का 1 करोड़ 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पीएसी मनोज कुमार सोनकर, सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, एसबीआई बैंक के मुख्य शाखा प्र...