नैनीताल, मई 14 -- भवाली। विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा और आधुनिक विज्ञान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज की एसडीजी काउंसिल की ओर से जीआईसी तल्ला रामगढ़ में विशेष शैक्षणिक अभियान आयोजित किया गया। जिसमें 12वीं के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों, उनके उपयोग और भविष्य में उनके बढ़ते महत्व के बारे में जानकारी दी गई। संस्थान के पांच छात्रों की टीम ने विभिन्न तकनीकी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान एआई आधारित मॉडल और मशीन लर्निंग से जुड़े प्रयोगों को भी सरल तरीके से समझाया गया, जिससे स्...