बहराइच, मार्च 25 -- बहराइच,संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहे गोरखपुर जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरुष प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में बहराइच की टीमें विजेता बनी है। जबकि पुरुष वर्ग में कुशीनगर व महिला वर्ग में गोंडा को दूसरा स्थान मिला है। मुख्य अतिथि रहे एसपी आरएन सिंह ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। अब अगले माह बाराबंकी में आयोजित होने वाली जोनल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। गोरखपुर जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) महिला/ पुरूष प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ 23 मार्च को किया गया था। तीन दिनों से चल रही प्रतियोगिता में गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कुशीनगर, बहराइच की टीमों ने भाग लिया। 08 जनपदों की टीमों में लगभग 81 खिलाड़ि...