गाजीपुर, अप्रैल 7 -- गाजीपुर। पुलिस लाइन में आयोजित वाराणसी जोन की 13वीं दो दिवसीय आर्चरी (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का समापन सोमवार को पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने किया। प्रतियोगिता में आजमगढ़, बलिया, भदोही, चन्दौली, सोनभद्र और गाजीपुर की टीमों के कुल 52 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टीम प्रतियोगिता में जनपद गाजीपुर ने कुल 255 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती अर्जित किया, जबकि भदोही ने 170 अंकों के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में गाजीपुर ने 193 अंकों के साथ प्रथम और भदोही ने 124 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 30 मीटर व्यक्तिगत प्रतियोगिता में आरक्षी राजन प्रसाद (गाजीपुर) प्रथम और मुख्य आरक्षी हौसला प्रसाद (बलिया) द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग मिक्स में महिला आरक्षी आकांक्षा त्रिपाठी ने प्रथम और दीपा...