महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, निज संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग व धोखाधड़ी का एक मामला प्रकाश में आया है। आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे पर पंजाब की रहने वाली एक डांसर ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।तहरीर के अनुसार पंजाब की रहने वाली युवती क्षेत्र के एक आर्केस्ट्रा में डांसर के रूप में कार्य करती थी। इसी दौरान आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे से उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। काफी समय बीत जाने के बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक अपने वादे से मुकर गया और उसे छोड़ दिया। धोखाधड...