गोपालगंज, अप्रैल 26 -- ​उचकागांव (गोपालगंज): गोपालगंज एसपी के निर्देश पर गठित रेस्क्यू टीम ने उचकागांव थाना क्षेत्र के बदरजीमी बाजार में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक आर्केस्ट्रा संचालक के ठिकाने पर छापेमारी कर उसके चंगुल से दो नाबालिग नर्तकियों को सुरक्षित मुक्त कराया है। ​पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आर्केस्ट्रा संचालक को पहले ही भनक लग गई, जिसके कारण वह मौके से फरार होने में सफल रहा। बरामद की गई दोनों किशोरियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। रेस्क्यू टीम ने उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से अपने संरक्षण में लिया। ​मुक्त कराई गई दोनों नाबालिगों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- बिहार में हैवानियत का खेल; ननद और भौजाई से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, ...