छपरा, मार्च 15 -- तरैया । थाना क्षेत्र के भलुआ शंकरडीह गांव में शनिवार की रात ऑर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर जमकर हुई मारपीट में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रोहित कुमार व सिकंदर कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल जयकिशोर सहनी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भूमि विवाद में मारपीट, नौ लोग घायल, पांच रेफर तरैया। थाना क्षेत्र के गवंद्री गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई लाठी-डंडे की मारपीट में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जयनाथ राय, राजा कुमार, सुनील कुमार यादव, मनोज राय और अशोक राय को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों में कुमार दीपक, संजय राय और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.