सीवान, जून 24 -- नौतन,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर संचालित आर्केस्ट्रा ग्रुप पर जिला महिला पुलिस बल व स्थानीय पुलिस ने नया सवेरा अभियान के तहत छापेमारी कर 21 किशोरियों को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद किशोरियां थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर संचालित हो रहे आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती हैं। बरामद किशोरियां झारखंड,छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल की बताई जाती हैं। थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार ने बताया कि बरामद सभी लड़कियों से पूछताछ कर उन्हें मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां मेडिकल जांच के बाद सभी लडकियों को अल्पावास गृह में भेज दिया गया है। सभी का रिपोर्ट आते ही एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...