बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के ढंढौरा में आर्केस्ट्रा बंद कराने की बात को लेकर मारपीट हो गई। इसी थानाक्षेत्र के ढंढौरा निवासी सत्यराम ने तहरीर देकर बताया है कि गत 18 अप्रैल को उनके घर पर मुंडन कार्यक्रम का आयोजन था। इस दौरान आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चल रहा था। आर्केस्ट्रा प्रोग्राम को बंद करा दिया गया, जिसे लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए आर्केस्ट्रा को फिर से चालू कराने की बात कहते हुए स्टेज पर चढ़ गए। ऐसा करने से उन्होंने व उनके घरवालों ने मना किया तो ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से मारापीटा। जातिसूचक व अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आदित्य चौधरी, सौरभ चौधरी निवासी बिरतिया थाना लालगंज, लोकेश चौधरी निवासी साखी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, गोभी चौधरी,...