सुल्तानपुर, जून 10 -- कुड़वार, संवाददाता। मंगलवार की रात आयोजित आर्केस्ट्रा के दौरान एक युवक पर पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैपुरवा मजरे अझुई गांव में मंगलवार की रात आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा के दौरान गाने सहित पुरानी रंजिश को लेकर रात करीब 12 बजे बगल गांव के मनियारपुर व रन्केडीह गांव के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें रंकेडीह गांव निवासी रफीक कुरैशी(30)घायल हो गए। हमले में घायल युवक को लेकर उनके कुछ साथी सीएचसी पहुंचे। जहां से बिना इलाज कराए ही जिला अस्पताल लेकर चले गए।जिला अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है। मारपीट की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था।लेकिन पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को कोई तहरीर नही...