रांची, अगस्त 21 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। आनंदी स्थित आरोही इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लू ड्रैगन और रेड टाइगर टीम के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर ब्लू ड्रैगन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड टाइगर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। इसके जवाब में ब्लू ड्रैगन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को सात ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया और छह विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही विजेता ब्लू ड्रैगन टीम को शानदार जीत के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावन...