कानपुर, जून 20 -- कानपुर। आरोहम हैप्पीनेस होम बिठूर में शनिवार को योग दिवस के अवसर पर आयुष चिकित्सालय बिठूर से आए योग शिक्षक डॉ. खुशबू सिंह, डॉ, रेनू यादव, संध्या कनौजिया, तारावती ने वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं सहित प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया। योगाभ्यास कराकर संस्थान में रहने वाले बुजुर्गों को इसे दैनिक जीवन में नियमित अभ्यास के लिए कहा गया। यहां ट्रस्टी डॉ. उमेश पालीवाल ने योगाभ्यास पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- आयु के अनुसार उपयोगी आसन बताए यह भी पढ़ें- वृक्षासन, चक्रासन से लेकर दंडासन तक किए यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर डीपीएस पाकुड़ में योग शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...