नोएडा, अगस्त 22 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्राधिकरण के उद्यान विभाग की निविदाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई की गई है। संबंधित अधिकारी से निविदा कार्यों की जिम्मेदारी हटाकर दूसरे को सौंपी गई है। उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय कुमार रावल के मुताबिक उद्यान विभाग के अंतर्गत प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा देखे जा रहे निविदा संबंधी सभी कार्य अब प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक श्यामा प्रसाद देखेंगे। आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से श्यामा प्रसाद यह जिम्मेदारी अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ निभाएंगे। बता दें कि नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से परी चौक तक हरियाली बढ़ाने के लिए पूर्व में जारी की गई निविदा में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। संबंधित क्षेत्र के प्रभारी वरि...