लखीसराय, सितम्बर 30 -- सूर्यगढ़ा। मेदनी चौकी पुलिस ने गत मंगलवार को देर शाम अवैध हथियार और पांच जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी युवक राजू कुमार उर्फ राजा को लखीसराय जेल भेज दिया। उसे थाना क्षेत्र के खाबा चंद्र टोला गांव से छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था।आरोपी युवक पर पहले भी हत्या,शराब तस्करी ,मारपीट आदि को लेकर मामले दर्ज थे और वह जमानत पर था। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...