भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के मेडिसिन विभाग के एचडीयू में तैनात मेल (पुरुष) नर्स ने बुधवार को एचओडी मेडिसिन को दिये स्पष्टीकरण में पकड़ी गई नर्सिंग छात्राओं द्वारा लगाए गये आरोपों को नकार दिया। मेल नर्स के जवाब को एचओडी मेडिसिन ने बुधवार को ही अस्पताल को अधीक्षक को भेज दिया, जहां उनके द्वारा आगे की कार्यवाही की जानी है।गौरतलब है कि 11 अप्रैल को मायागंज मुहल्ला स्थित एक निजी पैरामेडिकल संस्थान की दो नर्सिंग छात्राएं मेडिसिन वार्ड में इंटर्नशिप करते पकड़ी गई थी। दोनों ने अपनी लिखित बयान में कहा था कि मेल नर्स अखलाक अहमद उनका नर्सिंग संस्थान में ट्यूटर है और उसने ही यहां पर उन दोनों को इंटर्नशिप करा रहा था। यह भी पढ़ें- डीएमसीएच: नर्सिंग छात्रों ने डाटा ऑपरेटर को पीटा इस बाबत मेल नर्स के खिलाफ मेडिसिन विभाग...