मुजफ्फर नगर, जून 2 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र किसान पर फावड़े से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पर दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद से वांछित चल रहे आरोपी ने किसान के बेटे को फोन से जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरोपी कह रहा है कि 307 में नहीं 302 में जेल जाऊंगा। हालांकि, हिन्दुस्तान इस आडियो की पुष्टि नहीं करता है। जब से सोशल मीडिया पर आडियो वायरल होने के बाद से पुलिस से उसकी तलाश शुरू कर दिया है। रतनपुरी निवासी अंकित ने थाने में अरविन्द उर्फ सोनू ओर अजय के विरुद्ध पिता पर फावड़े से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज के बाद से दोनों आरोपी फरार हो चल रहे हैं। सोमवार को सोशल मीडिया व एक आडियो वायरल हुआ जिसमें एक आरोपी अंकित को सीधे जान से मारने की धम...