रांची, जनवरी 5 -- रांची। शराब घोटाला मामले में आरोपी नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक बिनय कुमार सिंह ने छापेमारी के दौरान जब्त सामान को रिलीज करने की गुहार लगाई है। उसकी ओर से दाखिल याचिका पर सोमवार को एसीबी की विशेष अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी निर्धारित की है। बता दें कि एसीबी द्वारा छापेमारी के दौरान कई सामान जब्त किया गया था। उसकी ओर से तीन जनवरी को याचिका दाखिल की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...