रामपुर, फरवरी 14 -- जिला पंचायत परिसर में गोली की घटना के बाद बाबू असगर अली भी घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचा था। उसने भी गोली लगने की बात बताई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। उसका मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार सुबह उसका ऑपेरशन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...