हाथरस, अप्रैल 17 -- हाथरस, संवाददाता। एक माह पूर्व हाथरस रोड स्थित रेलवे हॉल्ट पर एक भिखारी की जलाकर हत्या की गई थी। बुधवार को जीआरपी हाथरस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर दिया। जीआरपी के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि आखिरकार मारा गया व्यक्ति कौन था। यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। बीते 12 मार्च को पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस रोड हॉल्ट के टिनशेड में एक अज्ञात बुजुर्ग का जला हुआ शव मिला था। इसके बाद जीआरपी ने इस मामले की जांच की। जांच में पता चला कि आरोपी रामवीर सिंह निवासी गांव बधौनी थाना किशनी जिला मैनपुरी जो पहले यूपी पुलिस में आरक्षी था, लेकिन आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त के चलते बर्खास्त कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- खुद को मुर्दा घोषित करने के लिए भिखारी को जिंदा जलाया, सिपाही ने रची खौफनाक साजिश आरोपी के खिला...