वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। बहुचर्चित सिरप कांड में आरोपी प्रशांत उपाध्याय को कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है। वह शंकरपुरी कॉलोनी (महमूरगंज) का रहने वाला है। अपर जिला जज/एफटीसी (14वां वित्त आयोग) मनोज कुमार ने गुरुवार को उसे फरार घोषित किया। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल बुधवार को फरार घोषित किया जा चुका है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करने की तैयारी में जुट गई। सिरप कांडमें विवेचक दयाशंकर सिंह ने विशेष अभियोजक अधिकारी सुनील सिंह और अरविंद श्रीवास्तव के जरिए कोर्ट में आवेदन किया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर, 2025 को आरोपी प्रशांत उपाध्याय पर अपराध संख्या 235/25 धारा 61(2), 338, 336(3), 340(2), 318(4) बीएनएस तथा 8/21/29/26 एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.