मिर्जापुर, अप्रैल 13 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में पुलिस आरोपी नहीं मिला तो उसके भाई और साढ़ू को उठा ले गई। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। पुलिस पशु तस्करी के मामले में वांछित को पकड़ने आई थी। नटान बस्ती निवासी एक युवक पर पशु तस्करी का आरोप है। इसी मामले में हलिया पुलिस मड़िहान के नटान बस्ती में देर रात पहुंची। आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके पर नहीं मिला। पुलिस आरोपी के भाई को उठा ले गई। जबकि वह समाचार पत्र विक्रेता है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में भय व्याप्त हो गया है। यह भी पढ़ें- बीमार बेटे को ले गई पुलिस; चौकी में बंधक बनाकर दी थर्ड डिग्री, मां को फोन पर सुनाई चीखें, तीन सस्पेंड परिजनों का कहना हैकि जिस युवक को पुलिस ले गई है। उसका किसी भी आपराधिक गतिविधि से कोई लेना...