मुजफ्फर नगर, जून 20 -- भोपा। बैंक का चैक बाउंस के मामले में फरार चल रहे भोपा निवासी आरोपियों के घर पर दूसरे राज्य की पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। भोपा में मोरना मार्ग पर एक मकान में कुर्की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। उत्तराखंड राज्य के चमौली जिले के गोपेश्वर थाना पर तैनात उपनिरीक्षक विपिन त्यागी कांस्टेबल नरेशचंद ने भोपा थाना पर आमद कराकर थाने के निकट कोमल पत्नी गोविंद के मकान में कुर्की की कार्रवाई की। उपनिरीक्षक विपिन त्यागी ने बताया कि कुर्की कार्रवाई में घर मे मिले 11 सामान जिनकी कीमत 1350 है को कब्जे में लेकर अरोपी की जेठानी को सुपुर्द किया है। यह भी पढ़ें- आरोपी दंपति के घर पर हुई कुर्की की कार्रवाई अरोपी महिला कोमल पर चैक बाउंस के मामले में धारा 138 एन आई एक्ट के अंर्तगत मुकदमा दर्ज है। न्यायालय में उपस्थित न होने पर भोपा पुलिस...