बलिया, अप्रैल 12 -- बलिया, संवाददाता। कुछ दिनों पहले अपूर्वा नर्सिंग होम में पथरी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। परिजनों और छात्रनेताओं के आक्रोश, प्रदर्शन के बाद मुकदमा दर्ज करने के साथ ही अस्पताल तो सील हो गया है लेकिन आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तारी अबतक नहीं हो सकी है। शनिवार को इसे लेकर मृतक के परिजनों के साथ ही पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रनेताओं ने शहीद पार्क चौक में बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। संगठन के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि घटना को 20 दिन से अधिक हो गए लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के नाम पर प्रशासन के पांव लड़खड़ाने लग रहे हैं। डॉक्टर खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को प्रलोभन देने के साथ ही अब मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी भी दी जा रही है। कहा कि यदि ...