रुडकी, अप्रैल 10 -- ​मंगलौर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। बागपत के अमीनगर सराय निवासी जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 26 मार्च की रात उनका पुत्र अतुल कुमार (31) अपने मित्र सूरज के साथ कार से हरिद्वार जा रहा था। ​उत्तम शुगर मिल के पास आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक लेन बदलकर कार के सामने हैवी ब्रेक लगा दिए थे। इससे कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक से जा टकराई थी। ​हादसे में अतुल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि वाहन चला रहा उसका मित्र सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...