गुड़गांव, जून 14 -- सोहना, नरेश कुमार । पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी 16 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया। आरोपी छात्र को रविवार की दोपहर बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी छात्र को न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया है। सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव में 4 जून को 10 वर्षीय छात्रा को उसके ही गांव का 16 वर्षीय नाबालिग किशोर बहला-फुसलाकर खेतों में ले गया था। नाबालिग आरोपी किशोर छात्र है। उसने 10 वर्षीय छात्रा के साथ गलत काम किया। पीड़िता रोते-रोते खेतों से अपने घर पहुंची। जिसने अपने परिजनों को आप बीती बताई। जिसे सुनकर परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजनों ने जिसकी शिकायत क्षेत्र के पुलिस थाना में की। पुलिस ने शिकायत पर डॉक्टरी जांच के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को ...