बिजनौर, जून 7 -- धामपुर क्षेत्र में चिकित्सक द्वारा नहटौर निवासी दलित नर्स के साथ दुष्कर्म करने के मामले में विधायक ओमकुमार ने पीड़ित परिजनों से वार्ता की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध बुलडोजर कारवाई करने की मांग की। उन्होंने हॉस्पिटल सील करने, आरोपी के विरुद्ध जबरन धर्मांतरण कराने, एससी एक्ट, गैंगस्टर की कार्रवाई न करने पर मामला सीएम के समक्ष उठाने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध बुलडोजर कार्रवाई की मांगविधायक की पीड़ित परिवार से वार्ता शनिवार को करीब दस बजे विधायक ओम कुमार पीड़िता के घर पहुंचे और उन्हें पीड़ित परिजनो से वार्ता की। बताया जाता है कि पीड़ित परिजनों ने कहा कि गैंगरेप के आरोप में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिस पर उन्होंने मामले में डीएम और एसपी से वार्ता क...