नोएडा, मई 24 -- दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाइपास पर सड़क हादसे में बाइक सवार मामा-भांजी की मौत मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने गुलावठी निवासी शहजाद 20 मई को सिकंदराबाद से गाजियाबाद जाने के लिए अपने मामा की लड़की इल्मा और उसकी बेटी इनाया को बाइक पर लेकर जा रहे थे। जब कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाईपास पर रेलवे लाइन पुल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर होने पर बाइक चालक शहजाद व भांजी इनाया की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...