रुद्रपुर, मार्च 10 -- किच्छा। कार सवार को टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। विनोद बागवानी पुत्र ठाकुर दास निवासी ग्राम गिद्धपुरी किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मार्च की रात उनका भाई नरेंद्र अपनी कार से मंगलम वाटिका के कट के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही स्कार्पियों के चालक ने उसके भाई की कार में टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...