बोकारो, जुलाई 2 -- बीएस सिटी थाना कांड संख्या 214/24 में आरोपियों को लाभ पहुंचाने के लिए लोक सेवकों द्वारा कथित रूप से पक्षपातपूर्ण कार्रवाई किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की वादिनी सेक्टर-2 निवासी उषा देवी ने 30 जून को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी तथा बोकारो एसपी को पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- न्यायिक जांच खत्म करने वाले सर्कुलर के खिलाफ पीआईएलशिकायत की जानकारी शिकायत में कांड के अनुसंधानकर्ता (आईओ) सब इंस्पेक्टर शशिकांत कुमार, तत्कालीन सिटी डीएसपी तथा जख्म रिपोर्ट तैयार करने वाले चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उषा देवी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2024 की रात सेक्टर-2डी में उनके 14 वर्षीय पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। आरोप है कि विधि...