किशनगंज, मई 23 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी को महिला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी साहिल पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र की एक महिला के द्वारा आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2016 में पीड़ित महिला की शादी एक युवक से हुई थी। इस बीच महिला का पति रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश चला गया। इस दौरान आरोपी व्यक्ति रिश्तेदार होने के कारण महिला के घर आने लगा। एक दिन पीड़ित महिला को झांसे में लेकर मुंबई ले गया और वहां उक्त महिला के साथ शार...