किशनगंज, मई 8 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के खगड़ा मछमारा के पास एक केस के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर गुरुवार की रात को आरोपी के परिजन व अन्य लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें चार पुलिसकर्मियों को आंशिक चोटें आई है। मामले में पुलिस ने 23 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर किशनगंज सदर थाना में नामजद व 60 से ज्यादा अज्ञात के विरुद्ध शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी थी। बताया जाता है कि छह माह पूर्व सितंबर माह में सदर थाना में कांड संख्या 502/25 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। उस समय भी एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया था। पुलिस की टीम उसी केस के आरोपी को पकड़ने गई थी। किशनगंज के प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद के नेतृत्व में पुलिस की टीम खगड़ा मछम...