फरीदाबाद, जनवरी 3 -- पलवल, संवाददाता। मुंडकटी थाना अंतर्गत गुदराना गांव में हत्या के प्रयास में शामिल आरोपी को पकड़ने गई सीआईए पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जबकि सरकारी गाड़ी के शीशे टूट गए। मुंडकटी थाना पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। मुख्य आरोपी भोला अभी भी फरार है। मुंडकटी थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, सीआईए में तैनात एएसआई राकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि मार्च 2024 में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में गुदराना गांव निवासी भोला फरार चल रहा था। सीआईए होडल को गुप्त सूचना मिली थी कि भोला अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम गुदराना गांव पहुंची। पुलिस जब भोला के घर पहुंची, तो वहां उसके भाई विमल, हर किशन और कुछ महिलाएं मौजूद थीं। पुलिस...