हल्द्वानी, फरवरी 26 -- भवाली। विहिप जिलाध्यक्ष खजान चन्द्र भट्ट ने गुरुवार को डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौपा। कहा कि नगर के वार्ड नंबर 4 निवासी साहिल ने एक नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार व यौन शोषण किया। छात्रा मेडिकल में गर्भवती पाई गई थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कहा कि प्रशासन ने आरोपी के मकान को नियमानुसार ध्वस्त करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में आरोपी के मकान की भूमि की जांच कर उसे ध्वस्त किया जाए। चेताया कि ऐसा न करने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...